तोपखाना-प्राणपुर-बंजरिया मार्ग का चौड़ीकरण करवाएं – मुस्तफा हुसैन
रामपुर, 5 अप्रैल 2026: चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी और रामपुर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि रामपुर के नेताओं को मुरादाबाद की सांसद कुंवरानी रुचिवीरा से सबक लेना चाहिए। उन्होंने तोपखाना से प्राणपुर होते हुए बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है।
ग्रामीणों के साथ प्राणपुर मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए मुस्तफा हुसैन ने कहा, “रामपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र विकास से वंचित हैं। कुछ नेता सत्ता का रौना रोते रहते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन में पैरवी नहीं करते। मुरादाबाद की समाजवादी पार्टी सांसद रुचिवीरा मौसम की परवाह किए बिना जनता के बीच रहती हैं, किसानों-महिलाओं के मुद्दे उठाती हैं और विकास कार्य कराती हैं। रामपुर के नेता भी ऐसा करें।”
मार्ग चौड़ीकरण से हजारों को लाभ
मुस्तफा हुसैन ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया कि तोपखाना-प्राणपुर-बंजरिया मार्ग का शीघ्र चौड़ीकरण कराया जाए। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- UP Electricity Rate Hike: यूपी में बिजली का तगड़ा झटका! जून से 10% तक महंगा होगा बिल, जानें क्या है वजह

- यूपी: हमीरपुर में भीषण तूफान का कहर, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

- प्रयागराज: सीवर खुदाई में मिट्टी ढहने से 45 वर्षीय मजदूर की मौत, कई घंटे बाद शव बरामद

- नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का फैसला, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में बढ़ी न्यूनतम मजदूरी

- हाईकोर्ट में आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर अहम सुनवाई, 18 मुकदमों का फैसला तय

- योगी के खिलाफ़ विवादित पोस्ट करने पर सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ FIR

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

