हाइलाइट्स:
- 15 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं सहालग, गैस की मांग में भारी उछाल।
- कलेक्ट्रेट और तहसील में आवेदकों की भारी भीड़।
- बिना जांच और शादी के कार्ड के नहीं मिल रही स्वीकृति।
बरेली(गुलरेज़ ख़ान): 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होते ही 15 अप्रैल से मांगलिक कार्यों और शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। खुशियों के इस माहौल के बीच शादी वाले घरों में रसोई गैस (LPG) की किल्लत ने चिंता बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि लोग हाथों में शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर तहसील सदर और पूर्ति कार्यालय (DSO Office) के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
DM की पहल: कमर्शियल सिलेंडर का विकल्प
शादी वाले परिवारों को राहत देने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने वैकल्पिक तौर पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए दूल्हा-दुल्हन के परिजनों को गैस एजेंसियों के दस्तावेजों और शादी के कार्ड के साथ आवेदन करना पड़ रहा है। भीड़ को देखते हुए और काम प्रभावित न हो, इसके लिए अवकाश के दिनों में भी पूर्ति कार्यालय खोले गए ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
जांच के बाद ही मिल रही है स्वीकृति
गैस किल्लत और कालाबाजारी को रोकने के लिए विभाग काफी सतर्क है। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) मनीष कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र और शादी के कार्ड की गहनता से जांच की जाए।
- प्रक्रिया: पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से भौतिक सत्यापन और जांच के बाद ही गैस सिलेंडर की स्वीकृति दी जा रही है।
- पारदर्शिता: विभाग का मुख्य जोर इस बात पर है कि सिलेंडर जरूरतमंदों को ही मिलें।
सिफारिशों का दौर शुरू, विभाग सख्त
शादी के सीजन में सिलेंडर की मांग इतनी बढ़ गई है कि अब अधिकारियों और लिपिकों के पास ‘संभ्रांत’ लोगों की सिफारिशें पहुंचने लगी हैं। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सिलेंडर वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। सिफारिशों को दरकिनार करते हुए केवल वैध जांच और नियमों के आधार पर ही सिलेंडर मुहैया कराए जा रहे हैं।
- नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का फैसला, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में बढ़ी न्यूनतम मजदूरी

- हाईकोर्ट में आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर अहम सुनवाई, 18 मुकदमों का फैसला तय

- योगी के खिलाफ़ विवादित पोस्ट करने पर सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ FIR

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

- UP Expressway Network: 22 एक्सप्रेस-वे के जाल से बदलेगा उत्तर प्रदेश का भविष्य, औद्योगिक क्रांति की ओर कदम

- महोबा: शादी से लौट रही महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर

- UP RTE Admission 2026: यूपी में आरटीई आवेदनों में ऐतिहासिक उछाल, पहले चरण में ही रिकॉर्ड 2.61 लाख आवेदन

- बड़ी खबर: पश्चिमी यूपी में गूँजी ‘वंदे मातरम्’ और ‘समान कानून’ की मांग; ब्रज प्रांत के मुस्लिम नेताओं ने पेश की नई मिसाल

