कानपुर, 7 मई 2026: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी परीक्षा केंद्र पर प्रिंसिपल की कथित गुंडागर्दी से हंगामा मच गया। छात्रों के मोबाइल व अन्य सामान जमा करने की कोई व्यवस्था न होने पर विवाद इतना बढ़ा कि प्रिंसिपल ने कर्मचारियों संग छात्रों को घेर लिया और हमला करने की कोशिश की।
दूर-दराज से परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर लॉकर या सुरक्षित सामान रखने की कोई सुविधा नहीं थी। प्रिंसिपल से शिकायत करने पर वे भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने छात्रों को ऑफिस के बाहर तक दौड़ा दिया। डरकर छात्रों ने खुद पुलिस को फोन कर बुलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
“हमने सिर्फ अपना हक मांगा था। हम दूर से आए हैं, अपना सामान सड़क पर तो नहीं छोड़ सकते? लेकिन प्रिंसिपल साहब ने सुनने के बजाय कर्मचारियों के साथ मिलकर हमें घेर लिया और हमला करने की नीयत से ऑफिस के बाहर तक दौड़ाया।”-— एक पीड़ित छात्र
“जायज सवाल पूछना जुर्म कैसे हो गया? हम दूर से परीक्षा देने आए थे, सामान कहां रखें? प्रिंसिपल साहब ने हमें धमकाया और दौड़ाया,” एक छात्र ने GlobalToday को बताया। छात्रों में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बरकरार है। कॉलेज की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह घटना परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर करती है। छात्र संगठनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।
- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- UP Electricity Rate Hike: यूपी में बिजली का तगड़ा झटका! जून से 10% तक महंगा होगा बिल, जानें क्या है वजह

- यूपी: हमीरपुर में भीषण तूफान का कहर, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

- प्रयागराज: सीवर खुदाई में मिट्टी ढहने से 45 वर्षीय मजदूर की मौत, कई घंटे बाद शव बरामद

