नई दिल्ली: अफ्रीका में इबोला वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इबोला के इस खतरनाक प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में लोगों को अफ्रीका के कुछ प्रभावित देशों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत के लिए राहत की बात यह है कि देश में अब तक इबोला के ‘बुंदीबुग्यो स्ट्रेन’ (Bundibugyo Strain) का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
इन देशों की यात्रा से बचने की सलाह
भारत सरकार ने एहतियात के तौर पर अपने नागरिकों को अगली सूचना तक अफ्रीकी देश कांगो (DRC), युगांडा और साउथ सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही, सरकार ने इन देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को स्थानीय स्वास्थ्य नियमों का कड़ाई से पालन करने और अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
WHO और अफ्रीका CDC ने घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 17 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (IHR, 2005) के तहत इसे “अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” (PHEIC) घोषित किया है।
इसके साथ ही, ‘अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र’ (Africa CDC) ने भी कांगो और युगांडा में फैल रहे बुंडीबुग्यो स्ट्रेन इबोला वायरस को “महाद्वीपीय सुरक्षा का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” (PHECS) घोषित किया है। इसी के बाद भारत सरकार ने यह कदम उठाया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा:
“कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैश्विक और महाद्वीपीय स्तर पर हेल्थ इमरजेंसी लागू की गई है। यह प्रकोप मुख्य रूप से इबोला वायरस के ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’ से संबंधित है। भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और देश में फिलहाल इसका कोई खतरा या मामला नहीं है।”
- मॉस्को प्रारूप की बैठक में अफगानिस्तान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- एकता और विविधता दोनों ही भारत के डीएनए में बसी हैं: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

- प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना; व्यापार, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर रहेगा जोर

- ब्राजील: रियो डी जनेरियो के जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश, जलने से पायलट समेत 4 लोगों की मौत

