बदायूं (सहसवान): उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान में किसानों की पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का एक बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग भूमाफिया बनकर उनकी खेतों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दबंगों ने न सिर्फ खेत में अवैध निर्माण शुरू कर दिया, बल्कि वहां लगे सरकारी पेड़ भी काट डाले और बिजली विभाग के खंभे को भी अपने कथित प्लॉट के अंदर घेर लिया। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
यह पूरा मामला सहसवान तहसील क्षेत्र के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर का है। ग्रामीणों ने पुलिस को दिए एक सामूहिक प्रार्थना पत्र में बताया कि गाटा संख्या 239 पर उनकी पुश्तैनी जमीन स्थित है। आरोप है कि अकील, अजहद, असद और शकील उर्फ शकील डॉन नाम के व्यक्ति इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि ये लोग खेत में जबरन नींव भरकर प्लॉटिंग का काम करवा रहे हैं। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटने और जान से मारने की धमकी दी।
सरकारी संपत्ति को भी पहुंचाया नुकसान
शिकायत में ग्रामीणों ने यह भी खुलासा किया है कि कब्जा करने के दौरान आरोपियों ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं। खेत की मेड़ पर लगे सरकारी पेड़ों को धड़ल्ले से काट दिया गया। हद तो तब हो गई जब बिजली विभाग का एक खंभा भी इस कथित अवैध प्लॉट की बाउंड्री के अंदर आ गया।
दस्तावेज सौंपकर कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच में जुटी
परेशान ग्रामीणों ने जमीन की खतौनी और अन्य जरूरी कानूनी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
क्या कहती है पुलिस? इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों की तरफ से सामूहिक शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

- बदायूं: राजकीय हाईस्कूल के गेट के पास शराब की दुकान का विरोध, छात्रों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

