बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

Date:

बदायूं: जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जरीफनगर थाना क्षेत्र के समसपुर कूबरी गांव में छापेमारी की। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे खनन अधिकारी बृजबिहारी लाल के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखकर खनन में लगे वाहन चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। टीम ने कार्रवाई के दौरान चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाइड्रा जब्त कर ली।

खनन विभाग की टीम ने जब्त किए गए सभी वाहनों को जरीफनगर थाने में खड़वा दिया है। खनन अधिकारी बृजबिहारी लाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से खनन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन जब्त किए गए हैं।

इसके अलावा खनन विभाग ने बदायूं-दिल्ली हाईवे पर भी कार्रवाई करते हुए एक डंपर जब्त किया है। खनन अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त माफियों में खलबली मची हुई है। विभाग का कहना है कि अवैध खनन की शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार...

फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

मैनपुरी(सिराज हुसैन): दीपावली के मद्देनजर फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन...