रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीमा हेराफेरी में ट्रक काटने वाले गिरफ्तार, हत्या के 25-25 हजार के ईनामी दबोचे, दो वारंटी भी हत्थे चढ़े

Date:

रामपुर: पुलिस ने 25 सितम्बर 2025 को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसमें झूठा चोरी का मुकदमा लिखाकर बीमा धन प्राप्त करने वाले गिरोह के सदस्य, हत्या मामले में ईनामी अपराधी और वारंटी शामिल हैं।

थाना स्वार: वाहन काटकर बीमा राशि हड़पने वाले गिरफ्तार

थाना स्वार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेखूपुरा स्थित चकरोड के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त हैं:

  • जमील अहमद उर्फ कलुआ पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम रतुआनगला मोहनपुरा थाना टांडा
  • इन्तेजार पुत्र शरीफ निवासी ग्राम खेड़ा गजरौला थाना टांडा

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के बाद काटा गया ट्रक (UP22AT1786), गैस कटर, गैस सिलेंडर, दो अवैध चाकू और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की।

जांच में पता चला कि अभियुक्त अपने ट्रक के चोरी होने का झूठा मुकदमा दर्ज कराते थे ताकि बीमा की राशि प्राप्त कर सकें। इसी उद्देश्य से अभियुक्त जुनैद (पुत्र जमील) ने अदालत में झूठा शपथपत्र भी लगाया था और पूर्व में थाना पटवाई क्षेत्र में भी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अभियुक्त जमील अहमद के खिलाफ पहले से सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 लईक अहमद, का. कमलजीत सिंह, का. अर्पित सिंह, का. राजन चौधरी और का. अंकुल कुमार शामिल रहे।

थाना मिलक: हत्या मामले में 25-25 हजार के दो ईनामी पकड़े गए

थाना मिलक पुलिस ने वादी के भाई की गोली मारकर हत्या और बहन को घायल करने के मामले में वांछित ईनामी आरोपी गिरफ्तार किए। गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:

  • सितार अहमद पुत्र जुम्मा
  • कदीम अहमद पुत्र सितार अहमद, निवासी ग्राम सिलईबड़ा, थाना मिलक

दोनों पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। इन्हें रोरा कट यात्री शेड से दबोचा गया।

इससे पहले इस मामले में नदीम अहमद और रूखसाना को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धनन्जय सिंह, उ0नि0 जोर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

थाना बिलासपुर: दो वारंटी गिरफ्तार

थाना बिलासपुर पुलिस ने 2 वारंटी को उनके घरों से गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

  • भजनलाल उर्फ राधे पुत्र स्व. रामगोपाल निवासी मोहल्ला शिरी मियां, थाना बिलासपुर (भरण-पोषण वसूली मामले में)
  • अजय मसीह पुत्र एन्थोनी मसीह निवासी ग्राम ईशानगर, थाना बिलासपुर (धारा 401 भादवि से संबंधित मामले में)

इनकी गिरफ्तारी में उ0नि0 केशू शर्मा, उ0नि0 अवध प्रसाद, हे0का0 जयदेव सिंह, का0 देवेंद्र सिंह और का0 अनिल कुमार की अहम भूमिका रही।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...