कैंप में मेदांता हॉस्पिटल और यूनानी अस्पताल से आये डॉक्टरों ने मरीज़ों का इलाज किया
वैशाली (बिहार): आज भी मरीज़ों को गाँवों में स्वास्थ सेवाएं पूरी तरह से नहीं मिल पा है। यही वजह है कि बिहार से जनता की एम्स जैसे संस्था में भीड़ देखी जा सकती है। जबकि देश और राज्य सरकारें स्वास्थ सेवाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए सारी योजनायें शुरू भी कर रखी है लेकिन जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने के लिए ग़ैर सरकारी संस्थायें ज़्यादा सक्रिय हैं।
करनेजी फाउंडेशन(रजि.) ने वैशाली ज़िले के ब्लॉक पटेढ़ी बेलसर के ग्राम पंचायत करनेजी में 2 दिवसीय “करनेजी महोत्सव“ के पहले दिन “फ्री मेडिकल कैम्प” का सफल आयोजन कराया।
इस आयोजन में गुरुग्राम के प्रसिद्ध मेदांता हॉस्पिटल के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के तनेजा और डॉक्टर राहुल यादव ने अपनी दस लोगो की टीम के साथ और भारत सरकार द्वारा यूनानी हकीम अब्दूस सलाम फलाही और हकीम मोहम्मद अमजद अली के नेतृत्व में दस यूनानी डॉक्टरों की टीम भी उपस्थित रही।
भयंकर गर्मी के बावजूद फ्री मेडिकल कैंप में सुबह से ही करनेजी के अलावा दूर दूर से लोग कैम्प में आना शुरू हो गये। डॉक्टर की टीम मुस्तैदी से मरीज़ों का जहां इलाज कर दवाई दे रहे थे। वहीं डॉक्टरों द्वारा खून, शुगर, जाँच के अलावा बीपी , ECG की जाँच कराने के लिये लंबी लंबी क़तारें देखी गई।
मेदांता हॉस्पिटल के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के तनेज़ा ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि इतनी गर्मी के बावजूद मरीज़ों की लाइन नहीं टूट रही थी। हमारी टीम ने पूरे दिन कैंप में लगभग 500 मरीज़ों को देखा गया, साथ ही खून, शुगर,बीपी और ECG जाँच के साथ ही दवाइयाँ भी दी गयीं। उन्होंने कहा कि किसी गाँव में इस प्रकार का आयोजन अब तक मैंने नहीं देखा। करनेजी फाउंडेशन और हम हिन्दोतानी संस्था ने एक कामयाब आयोजन किया जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं।
वहीं ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष डॉक्टर हकीम अब्दूस सलाम फलाही और महासचिव डॉक्टर शमीम अख़्तर ने संवाददाता से कहा की यूनानी के डॉक्टरों ने पूरे दिन 500 मरीज़ों का इलाज किया , साथ ही सभी मरीज़ों को दवाएँ फ्री दी गई साथ ही शुगर, बीपी की जाँच की गई । इस प्रकार के सफल आयोजन के लिए करनेजी फाउंडेशन टीम मुबारकबाद के काबिल हैं की ऐसे ग्रामीण क्षेत्र की जनता को उनके द्वार पर फ्री इलाज और दवाएँ मुहैया कराई।
करनेजी फाउंडेशन के संस्थापक एव करनेजी पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद ज़हीर उद्दीन एव हम हिन्दोतानी संस्था के अध्यक्ष एम निज़ामुद्दीन ने मेदांता और यूनानी डॉक्टर्स की टीम को शील्ड और शाल देकर सम्मानित किया।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

