Globaltoday.in | राहेला अब्बास | मुम्बई
जबसे नागरिकता संशोधन (CAA) क़ानून बना है देशभर में इसके(CAA) और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है.
मुंबई के आज़ाद मैदान(Azad Maidan) में शनिवार के दिन CAA के खिलाफ किये गए प्रदर्शन में हज़ारों की तादाद में भीड़ शामिल हुई.
मुम्बई के आज़ाद मैदान में कई सोशल ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा किये गए आंदोलन को लेकर शनिवार दोपहर से ही बड़े पैमाने में लोग जुटने लगे. देशभर में CAA के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के तर्ज पर ही मुंबई के आज़ाद मैदान में भी इस कानून का विरोध किया गया.
इस आंदोलन में सिनेजगत से जुडी कई हस्तियों के साथ ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ मुस्लिम विश्व विद्यालय के छात्रों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
आज़ाद मैदान में जहां हज़ारों की भीड़ इस कानून का विरोध कर रही थी तो वहीं मंच से अभिनेता सुशांत सिंह ने भी इसे गलत बताया.जामिया के इरफ़ान जामियावाला ने भी इस क़ानून को देश के सविधान के खिलाफ बताया।
शनिवार को आजाद मैदान में शनिवार को उर्दू कवि फैज अहमद की लोकप्रिय कविता ‘हम देखेंगे’ के पाठ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी के बीच बड़ी संख्या में महिलाओं समेत हजारों लोगों ने सीएए-एनआरसी-एनपीआर व्यवस्था के खिलाफ आह्वान किया.
‘नेशनल एलायंस एगेंस्ट द सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट (CAA), प्रोपोज्ड नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (NRC) एंड नेशनल पोपुलेशन रजिस्टर (NPR)’ की महाराष्ट्र इकाई ने इस ‘महा-मोर्चा’ प्रदर्शन का आयोजन किया था.
मुंबई के विभिन्न हिस्सों, नवी मुंबई, ठाणे जैसे उपनगरीय क्षेत्रों और महराष्ट्र के अन्य हिस्सों से लोग इस प्रदर्शन में पहुंचे थे.
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

