रामपुर: महिला सुरक्षा दल की तत्परता से लापता 11 वर्षीय बालक सुरक्षित परिजनों के हवाले, परिवार ने जताया आभार

Date:

रामपुर: महिला सुरक्षा दल ने संवेदनशीलता और सतर्कता का परिचय देते हुए एक लापता 11 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने बच्चे की सुरक्षित वापसी पर रामपुर पुलिस और महिला सुरक्षा दल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2025 को महिला सुरक्षा दल बिलासपुर नियमित भ्रमण पर थी। इसी दौरान टीम को मुख्य चौराहा, बिलासपुर पर एक व्यथित अवस्था में खड़ा बालक मिला। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को मिशन शक्ति केंद्र, थाना बिलासपुर लाया।

मिशन शक्ति टीम ने बच्चे को सान्त्वना देकर उसका मनोबल बढ़ाया और संवाद स्थापित कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। बच्चे को भोजन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया।

बालक के परिजनों ने बताया कि बच्चा अचानक घर से निकल गया था और वे उसकी तलाश में चिंतित थे। महिला सुरक्षा दल ने नियमानुसार कार्यवाही पूरी कर बच्चे को सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया।अपना बच्चा सकुशल मिलने पर परिजनों ने गहरा संतोष व्यक्त किया और रामपुर पुलिस, विशेष रूप से महिला सुरक्षा दल – म0उ0नि0 सृष्टि चौधरी एवं म0का0 राधा – के प्रति आभार जताया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मंडलायुक्त के भागीरथ प्रयासों से मुरादाबाद मंडल को मिली अनेक सौगातें

मुरादाबाद: मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के लगभग 62 माह...

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...