बदायूँ (सहसवान): नगर के मोहल्ला शहबाजपुर के निवासियों ने तकिया कब्रिस्तान के पीछे स्थित तालाब को पाटकर की जा रही प्लॉटिंग और उससे उत्पन्न जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सहसवान के नाम तहसीलदार राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में निवासियों ने बताया कि तकिया कब्रिस्तान के पीछे स्थित पुराने तालाब में मोहल्ला शहबाजपुर की लगभग आधी आबादी के गंदे पानी की निकासी होती थी। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर तालाब को पाटकर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं, जिससे गंदे पानी का प्राकृतिक निकास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है और पानी सड़कों पर भरने लगा है।
मोहल्लेवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मानसूनी बारिश के कारण यदि पानी की निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो स्थिति और भयावह हो जाएगी। गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने से संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद द्वारा अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग पर रोक के निर्देशों के बावजूद तालाबों को पाटने का काम धड़ल्ले से जारी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
निवासियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें प्लॉटिंग से कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते उससे पहले जल निकासी की समुचित एवं स्थायी व्यवस्था की जाए। उन्होंने मांग की कि जब तक निकासी का प्रबंध नहीं होता, तब तक संबंधित निर्माण व प्लॉटिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।
तहसीलदार राकेश कुमार ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में नियमानुसार जांच और अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सभासद नासिर अली, वासिफ हुसैन, हाफिज नदीम, विकार हुसैन, तनवीर, मुजीब सलमानी, शरीफ अहमद, नफीस अहमद, जफर खान, नाजिम और फकीर मोहम्मद सहित कई मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
सम्बन्धित खबरें:
बदायूं: सहसवान SDM के खिलाफ वकीलों का मोर्चा, भ्रष्टाचार और फाइलों में हेरफेर का आरोप लगा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
बदायूं कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल आते ही मचा हड़कंप, 2 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, चप्पे-चप्पे की हुई तलाशी
बदायूं: HPCL प्लांट के हाउसकीपर ने फंदे से लटककर दी जान, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- UP Electricity Rate Hike: यूपी में बिजली का तगड़ा झटका! जून से 10% तक महंगा होगा बिल, जानें क्या है वजह

- यूपी: हमीरपुर में भीषण तूफान का कहर, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

- प्रयागराज: सीवर खुदाई में मिट्टी ढहने से 45 वर्षीय मजदूर की मौत, कई घंटे बाद शव बरामद

