बदायूं (सहसवान): सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुढारी सिधारपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक महिला और युवक के बीच बातचीत का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की जान लेने की कथित साजिश रची जा रही है। ऑडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामले में पीड़ित विकास (पुत्र हरपाल), निवासी मुढारी सिधारपुर ने कोतवाली सहसवान में लिखित तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताया है। विकास का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते विरोधी उसकी हत्या कराने की फिराक में हैं। उसने पुलिस को सबूत के तौर पर वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है।
अकबराबाद चौराहे पर घेरने का प्रयास
तहरीर में पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने चचेरे भाई सुनील (पुत्र चरन सिंह) और बंटी (पुत्र महीपाल) के साथ बाइक से सहसवान आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में अकबराबाद चौराहे के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।
पुलिस ने एक को दबोचा, चार पर नामजद रिपोर्ट
पीड़ित विकास ने चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल ऑडियो की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही ऑडियो की सत्यता और उसमें की जा रही बातचीत के पीछे के वास्तविक इरादों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
- हत्या की साज़िश: फोन पर रची गई खौफनाक साज़िश का ऑडियो वायरल, सहसवान पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

- बदायूं में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी: संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में 3 शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल, सिपाही भी चोटिल
- बदायूं: मुख्य बाजार में चोरों का तांडव, दो दुकानों से लाखों की नकदी व माल साफ; पुलिस गश्त पर उठे सवाल

- ओखला के जोगाबाई इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

- नोएडा में 1.5 करोड़ की ज्वेलरी लूट का खुलासा, सरगना समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

- दिव्यांग की रोज़ी-रोटी पर चोरों की बुरी नज़र, खोखा काटकर नकदी व सामान पार

- जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग पहुंचे: दिल्ली पुलिस

- रामपुर: नौकरी के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 9 ATM और 7 मोबाइल बरामद

- बदायूं: 6 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

