मुरादाबाद: मुस्लिम राष्ट्रिय मंच के वरिष्ठ नेता मज़ाहिर रुहेला पठान ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर नामक व्यक्ति द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घटना की सख्त निंदा की है। उन्होंने इसे सियासी मुनाफे, विदेशी ताकतों और पड़ोसी देशों के प्रोपेगैंडे का हिस्सा बताते हुए कहा कि बाबर जैसे विवादास्पद नामों के बजाय भारत की गौरवशाली मुस्लिम हस्तियों के नाम पर मस्जिदें बनाई जाएं। पठान ने राष्ट्रवादी मुसलमानों से अपील की कि वे इस तरह के कदमों का विरोध करें और 140 करोड़ भारतीयों की एकता को मजबूत रखें।
निंदा और अपील
पठान ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा इसकी अनुमति को भी मज़म्मत करते हुए केंद्र सरकार से साजिशकर्ताओं, सफेदपोशों और विदेशी ताकतों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि मोदी-योगी युग का भारत पहले जैसा कमजोर नहीं, बल्कि मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। साथ ही, सनातनी भाइयों के साथ एकजुट रहते हुए हिंदुस्तान को अमन का गढ़ बनाने का संकल्प दोहराया।
युवाओं के लिए संदेश
इसके बाद उन्होंने युवाओं को शिक्षा और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी, अफवाहों से दूर रहकर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। पठान का यह बयान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और युवा सशक्तिकरण को मजबूत करने वाला है, जो वर्तमान परिस्थितियों में अत्यंत प्रासंगिक है। जय हिंद-जय भारत के नारे के साथ समाप्त यह संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकता है।
दरअसल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी। कबीर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की, इस दौरान वहाँ “नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर” के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी, बंगाल के अलग-अलग जिलों से आए लोग अपने सिर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा या वैन से ईंट लेकर पहुंचे थे।
हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को घोषणा की थी कि 6 दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के 33 साल पूरे होने पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे, जिसके बाद TMC ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया। इसी घटना पर मुस्लिम राष्ट्रिय मंच के वरिष्ठ नेता मज़ाहिर रुहेला पठान ने सख्त निंदा की, इसे सियासी मुनाफे, विदेशी ताकतों और पड़ोसी देशों के प्रोपेगैंडे का हिस्सा बताते हुए कहा कि बाबर जैसे विवादास्पद नामों के बजाय भारत की गौरवशाली मुस्लिम हस्तियों के नाम पर मस्जिदें बनाई जाएं।
- ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भारतीय अंतरधार्मिक प्रतिनिधिमंडल ने जताई संवेदना

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

