प्रिंसिपल का छात्रों से शौचालय साफ कराने का वीडियो वायरल

0
245
प्रिंसिपल का छात्रों से शौचालय साफ कराने का वीडियो वायरल
प्रिंसिपल का छात्रों से शौचालय साफ कराने का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक प्राथमिक विद्यालय के छात्र का शौचालय की सफाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया में प्राइमरी स्कूल के छात्रों का शौचालय साफ करते हुए एक वीडियो सामने आया है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया में सोहाव ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल खुद खड़े होकर छात्रों से टॉयलेट साफ करवा रहे हैं। बच्चों ने बताया कि प्रिंसिपल मृत्युंजय सर के कहने पर वे टॉयलेट साफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्व में भी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इस तरह की हरकत की थी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। उधर जबकि प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें विभाग की ओर से लिखित आदेश मिला था कि बच्चों को समाहित कर जन सहयोग से स्कूल परिसर की सफाई करा ली जाए।