
उत्तर प्रदेश/बदायूं(सालिम रियाज़): अखिलेश यादव अपने पार्टी के टिकट वितरण में कई बार ग़लत फैसले कर चूके हैं जिसके चलते पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आज एक और गलत फैसले का इल्ज़ाम उन पर लग रहा है।
अखिलेश ने धर्मेन्द्र यादव का टिकट काट कर सपा की लोकसभा सीट को बीजेपी के पाले मे डाल दिया है। अगर समर्थकों की माने तो धर्मेन्द्र यादव का कभी भी कोई मुकाबला नहीं कर सकता। यहाँ समर्थकों मे काफ़ी गुस्सा दिखाई दिया।
समर्थकों ने धर्मेन्द्र यादव के आवास पर पहुंच कर जमकर नारे बाजी की कि धर्मेन्द्र नहीं तो कोई नहीं। कुछ समर्थकों ने ये भी कहा कि अगर धर्मेन्द्र यादव बदायूं से गए तो हम सब BJP का समर्थन करेगें और इस बदायूं लोकसभा सीट की हार का ज़िम्मा अखिलेश यादव को ही लेना पड़ेगा।
- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं
- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?
- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत
- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला
- बदायूं: DJ पर गाने बजाने की होड़ में भिड़े कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल
- सहसवान में आजाद समाज पार्टी ने की प्रेसवार्ता, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा
