रामपुर, 22 जून 2025: शनिवार, 21 जून को भारत क्राउन प्लाज़ा, सिविल लाइन्स, रामपुर के सभागार में टैक्स बार एसोसिएशन रामपुर के सत्र 2025-2027 के लिए निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्री प्रवीण कुमार भांडा जी द्वारा की गई।
चुनाव अधिकारी ने अवगत कराया कि दिनांक 01 जून 2025 को चुनाव अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित पदों हेतु नामांकन प्राप्त हुए:
अध्यक्ष पद के लिए: सीए श्री कृष्ण मोहन टंडन
उपाध्यक्ष पद के लिए: एडवोकेट श्री आशीष कमथानियाँ एवं एडवोकेट श्री अज़ीम इक़बाल खां
संयुक्त सचिव पद के लिए: एडवोकेट श्री चेतपाल सिंह
कार्यकारिणी सदस्यगण:
एडवोकेट सैयद एम.एम. रिज़वी
एडवोकेट पी.के. चावला
एडवोकेट अरविन्द कुमार सिंघल
सीए राजीव अग्रवाल
सीए अंकुर अग्रवाल
उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन होने से प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट श्री आशीष कमथानियाँ द्वारा एडवोकेट श्री अज़ीम इक़बाल खां के समर्थन में नामांकन वापसी के उपरांत यह पद भी निर्विरोध निर्वाचित माना गया।
इस प्रकार, 01 जुलाई 2025 से 30 जून 2027 तक की कार्यावधि हेतु टैक्स बार एसोसिएशन, रामपुर की नई कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई:
अध्यक्ष: सीए श्री कृष्ण मोहन टंडन
उपाध्यक्ष: एडवोकेट श्री अज़ीम इक़बाल खां
संयुक्त सचिव: एडवोकेट श्री चेतपाल सिंह
कार्यकारिणी सदस्यगण:
एडवोकेट श्री सैयद एम.एम. रिज़वी
एडवोकेट श्री पी.के. चावला
एडवोकेट श्री अरविन्द कुमार सिंघल
सीए श्री राजीव अग्रवाल
सीए श्री अंकुर अग्रवाल
कार्यक्रम के अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सीए श्री राज कुमार अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए संस्था को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए श्री कृष्ण मोहन टंडन ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए यह विश्वास दिलाया कि वे संस्था की गरिमामयी विरासत को बनाए रखते हुए उसके उद्देश्यों की पूर्ति को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल समस्याओं के समाधान के साथ-साथ अन्य सभी संभावित समस्याओं के निवारण में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इसी अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सीए श्री अंकित अग्रवाल (इंद्रा कॉलोनी) को सचिव एवं श्री आशीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में नामित किए जाने की घोषणा की।
सभा मे सी. ए योगेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सागर अग्रवाल, अंकित सिंघल, कार्तिक सिंघल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, एडवोकेट सर्वेश बहादुर सक्सेना, राजीव कुमार सक्सेना, अतुल सक्सेना, राम जी टंडन, इक़बाल खान, गौरव अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, सयैद हैदर अली आदि ने भाग लिया।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्री प्रवीण कुमार भांडा ने अंत में सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और यह सूचित किया कि शपथ ग्रहण समारोह आगामी 01 जुलाई 2025 को “भारत गार्डन”, बरेली रोड, रामपुर में आयोजित किया जाएगा।
- ऑपरेशन ‘खैर’: रामपुर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से 500 क्विंटल बेशकीमती लकड़ी बरामद

- आजम खान की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी तंज़ीन फातिमा और यूसुफ मलिक ने जताई गहरी चिंता

- रामपुर: वन माफियाओं के खूनी खेल पर भारी ‘वन रक्षक’, DFO ने खुद संभाला मोर्चा, करोड़ों की खैर लकड़ी बरामद

- रामपुर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

- रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, मुस्तफा हुसैन ने की गहन जांच की मांग

